बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 01 शातिर आरोपी हमजा को सिकन्द्राबाद रोड से 01 अवैध पिस्टल मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमजा पुत्र रिजवान उर्फ बब्लू नि मौहल्ला सराय अल्लो कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 319/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
0
30
Previous article
RELATED ARTICLES


