बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बुलंदशहर टीएसआई राजीव चौधरी के नेतृत्व में नगर के प्रमुख काला आम चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। टीएसआई राजीव चौधरी ने खुद मोर्चा संभालते हुए वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्होंने दो पहिया वाहन स्वामियों से हेलमेट पहनने और कार चालकों से अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनता को जागरूक करना और जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगानी है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: काला आम चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान
बुलंदशहर: काला आम चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान
0
18
RELATED ARTICLES



