बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में जिलाधिकारी श्रुति ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र स्थित बीपीएएस इंटर कॉलेज एवं डॉ. अनूप लाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाता सूची अद्यतन की प्रगति तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी। मतदाताओं द्वारा बताए गए नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित मामलों पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल किए जाएं तथा अपात्र, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल भी उपस्थित रही।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजिलाधिकारी ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं भी सुनी
जिलाधिकारी ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं भी सुनी
0
31
RELATED ARTICLES


