बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जनपद के बैरन हाल प्रदर्शनी मैदान में बुलंदशहर महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 21 मार्च से 15 अप्रैल तक लगेगी जिसका मुख्य अतिथि के रूप में हृषिकेश भास्कर यशोध आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ उद्घाटन करेंगे। मेले में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे और कलाकार मंच पर जादू बिखरेंगे।

