बुलंदशहर जययात्रा: बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए बुलंदशहर जिले में 16 फरवरी से 27 फरवरी तक मीजल्स-रुबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत पांच से दस वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 3,929 सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कुल 2,95,950 बच्चों को टीकाकरण के जरिए सुरक्षित किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। स्कूलों के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल प्रबंधन के सहयोग से बच्चों को टीका लगाएंगी। डॉ. दोहरे ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर एमआर वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि खसरा और रुबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
बुलंदशहर: 16 से 27 फरवरी तक चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान
RELATED ARTICLES



