Sunday, April 19, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: साईं धाम मंदिर से चांदी का मुकुट व रुपए चोरी, घटना...

शिकारपुर: साईं धाम मंदिर से चांदी का मुकुट व रुपए चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर प्रसिद्ध साईं धाम मंदिर को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर साईं बाबा के सिर से चांदी का मुकुट और दान पत्र से रुपए चोरी कर फरार हो गए। जब लोग सुबह मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो साईं बाबा के सिर से मुकुट गायब देख चोरी के आशंका हुई। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। लोगों ने मामले में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
आपको बता दें कि थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर प्रसिद्ध साई धाम मंदिर है। बीती रात दो नकाबपोश चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर साईं बाबा के सिर से चांदी का मुकुट को चुरा लिया तथा दान पात्र से रुपए भी निकाले। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी के बाद से भक्तों में काफी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments