बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर अब नगर पालिका के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। टैक्स बढ़ोतरी से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचीं और बढ़े हुए टैक्स को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
आपको बता दें कि सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जब नगर पालिका अध्यक्ष खुद टैक्स बढ़ोतरी से नाराज हैं तो आखिर हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स बढ़ाने का फैसला किस स्तर पर लिया गया? क्या पालिका के कर्मचारी और अधिकारी अध्यक्ष के निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में कोई ऐसी गड़बड़ी हुई है, जिसकी जानकारी अध्यक्ष को भी नहीं दी गई? इसी मामले को लेकर अध्यक्ष ने सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



