Monday, October 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: बच्चों के विवाद में भिड़े पड़ोसी, जमकर चले लात-घूंसे

बुलंदशहर: बच्चों के विवाद में भिड़े पड़ोसी, जमकर चले लात-घूंसे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़ों के बीच मारपीट में बदल गया। बच्चों की कहासुनी के बाद दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ततारपुर गांव में रहने वाले दो पड़ोसी परिवारों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरे युवक की नाक में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। हालांकि, घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और बच्चों के विवाद को लेकर उनके बीच मारपीट हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments