बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिले के जर्जर हो चुके 80 परिषदीय विद्यालयों के नए भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है और जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1862 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से विभागीय सर्वे के दौरान 80 विद्यालय ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनके भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे सभी भवनों को ध्वस्त कर नए भवन निर्माण की तैयारी की जा रही है। शासन स्तर से 80 विद्यालयों की सूची मांगी गई थी, जिसे विभाग द्वारा तैयार कर भेज दिया गया है। इस बार बनने वाले स्कूल भवनों के मानक भी शासन स्तर से तय किए जाएंगे, ताकि सभी स्कूल आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाए जा सकें।
बुलंदशहर: जर्जर 80 परिषदीय स्कूलों के बनेंगे नए भवन, प्रस्ताव शासन को भेजा
RELATED ARTICLES



