बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरोरा की डिफेंस कॉलोनी में बुधवार शाम केंद्र सरकार गृह मंत्रालय के निर्देश पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में यह दर्शाया गया दुश्मन देश हमला करता है तो किस तरह से बचाव किया जाए। दुश्मन देश पाकिस्तान ने बुलंदशहर के नरोरा स्थित परमाणु प्लांट पर हमला किया। हमले के बाद युद्ध सायरन बजा दिया गया एक के बाद एक तेज धमाके हुए धमाका की आवाज दूर तक सुनाई दी जिसके बाद जिला प्रशासन के अवसरों ने मोर्चा संभाल लिया। लोगों को बचाव के लिए डीएम और एसएसपी ने खुद कमान संभाली। इस दौरान पर सीआईएसएफ, सिविल डिफेंस, एडीएम प्रशासन डॉ प्रशांत कुमार, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, चेयरमैन नरोरा समेत आदि मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल में बुलंदशहर के परमाणु प्लांट पर हुआ हमला
RELATED ARTICLES