बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चल रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो पिछले करीब 40 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपनी पहचान छिपाकर जीवन यापन कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले गुलावठी क्षेत्र में रह चुका है और वर्तमान में बीसा कॉलोनी में निवास कर रहा था। चेकिंग के दौरान उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके पाकिस्तानी नागरिक होने का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने भारत में रहने के लिए फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रखे थे, जिनके जरिए वह लंबे समय से प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहा था। पुलिस ने उसके पास से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
बुलंदशहर: 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



