बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस और एक दुकानदार के बीच हुई खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी दुकानदार को जबरन हटाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दुकानदार अपने सामान और दुकान को हटाने का विरोध करता नजर आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शिकारपुर नगर क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान का है। अभियान के दौरान जब प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया तो एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खींचतान में बदल गई। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
बुलंदशहर: अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन व दुकानदार में खींचतान, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


