Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बुलंदशहर पुलिस ने दिखाई तत्परता, गड्ढा भरवाकर...

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बुलंदशहर पुलिस ने दिखाई तत्परता, गड्ढा भरवाकर सुरक्षित कराया कांवड़ मार्ग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जनपद बुलंदशहर पुलिस ने सराहनीय पहल की। कांवड़ मार्ग पर एक स्थान पर गड्ढा होने के कारण कांवड़ियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर गड्ढे को भरवाया। इसके बाद मार्ग को कांवड़ियों के आवागमन के लिए सुरक्षित और सुगम बनाया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कांवड़ यात्रियों को राहत मिली। यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा मार्गों पर लगातार निगरानी रखकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments