Tuesday, March 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की तैयारी, अप्रैल से लगेगी...

बुलंदशहर: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की तैयारी, अप्रैल से लगेगी एचपीवी वैक्सीन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सभागार में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेभर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों (एमओआईसी) को एचपीवी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया, सावधानियों और अभियान के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण होता है। समय रहते टीकाकरण से किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है। अप्रैल माह से जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने की संभावना है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments