Saturday, April 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरड्यूटी पर गुरुग्राम जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने...

ड्यूटी पर गुरुग्राम जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रैक पार कर रहा युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के शव को गांव ले गया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हैं।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब एक युवक ट्रैक पार कर रहा था। तभी युवक सुपर फास्ट ट्रैन की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय गांव नगला हरभजन के रुप में हुई हैं जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी। मृतक का भाई व परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का शव देख उनके होश उड़ गए। मृतक के भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार के अवकाश पर वह गांव आए हुए थे। सोमवार सुबह रोहित घर से नौकरी के लिए रवाना हो गए। जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कार्रवाई से इन्कार कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments