बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): मिस्टर गैलेक्सी अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस प्रतियोगिता 2025 में भारत को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाईलैंड में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 23 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें जिला बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रामगढ़ लखावटी निवासी मनीष ठाकुर ने देश के लिए चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। मनीष की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया है। इस दौरान मनीष ने कहा कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश और जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।
बुलंदशहर निवासी ने थाईलैंड में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीते 4 स्वर्ण व एक रजत पदक
RELATED ARTICLES