बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में रविवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें Akil S 21 Fe Personol Finanse (व्हाटसप स्टेटस) की आई.डी पर एक फोटो लगा हैं। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तिरंगा लगे राफेल जैट को पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर वाले J10-C से मिसाइल दागकर गिराते हुए नजर आ रहा हैं। इस फोटो के वायरल होने से लोगों में काफी आक्रोश हैं जिसके बाद पुलिस ने मामल को संज्ञान में लिया और इस तरह की तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक की जांच शुरु की जिसके बाद पोस्ट करने वाले युवक की पहचान सलमान पुत्र उस्मान अली गांव खैलिया के रुप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राफेल को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
0
112
RELATED ARTICLES



