बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गाजियाबाद जिले के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की महाराणा बिहार कॉलोनी में एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी अमित के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, अमित अपने परिवार के साथ रात को छत पर सोया हुआ था। देर रात वह नशे की हालत में नीचे कमरे में चला गया। वहां उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब परिजन नींद से जागे और नीचे आए तो उनके होश उड़ गए। अमित फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाई। पुलिस आत्महत्या करने के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर निवासी युवक ने गाजियाबाद में लगाई फांसी
RELATED ARTICLES