बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत गांव दौलतपुर खुर्द स्थित निराश्रित गौ आश्रय स्थल का शनिवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 310 गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित पाए गए जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थिति स्पष्ट हुई। डीएम ने गौशाला में रखे गए रजिस्टरों की गहन जांच की और गौवंशों के रख-रखाव से संबंधित अभिलेखों को परखा। उन्होंने गौवंशों के लिए उपलब्ध चारे की गुणवत्ता व मात्रा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व गौशाला प्रबंधन को निर्देश दिए कि गौवंशों के स्वास्थ्य, पोषण और संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही समय-समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने और गौशाला में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: दौलतपुर खुर्द गौ आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
बुलंदशहर: दौलतपुर खुर्द गौ आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
0
65
RELATED ARTICLES


