Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर निवासी की फरीदाबाद जिले में मिली लाश

बुलंदशहर निवासी की फरीदाबाद जिले में मिली लाश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): फरीदाबाद जिले की गांधी कॉलोनी के डी-ब्लॉक में रविवार की शाम एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला रविवार की शाम करीब पांच बजे का है। पड़ोसियों ने बताया कि उनके पास के एक कमरे से दो-तीन दिन से दुर्गंध आ रही थी और दरवाजा भी अंदर से बंद था। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक बुलंदशहर जिले का रहने वाला था और फरीदाबाद में किराए पर रहकर एक निजी कंपनी में नाइट शिफ्ट की नौकरी करता था। युवक के बच्चे गांव में परिजनों के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments