बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद के रहने वाले वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार ने दिल्ली चिड़ियाघर की घायल बाघिन की सफल सर्जरी की। सर्जरी के बाद से घायल बाघिन स्वस्थ हैं। बाघिन की सफल सर्जरी से उन्होंने अपने गृह का नाम रोशन किया हैं।
आपको बता दें कि भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने दिल्ली चिड़ियाघर की डेढ़ वर्षीय श्वेत बाघिन की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। बाघिन द्विपक्षीय टिबियल फ्रैक्चर से पीड़ित थी। वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार व उनकी टीम ने घायल बाघिन के एक पैर की हड्डी को दो प्लेटों के सहारे जोड़ दिया हैं जो देश में पहली बार किसी बाघिन में इस्तेमाल की गई एडवांस ऑर्थोपेडिक्स तकनीक है।
जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार जहांगीराबाद के पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सूरजभान माहुर के पुत्र हैं। डा. रोहित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में वैज्ञानिक हैं। डॉ रोहित इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गौशाला गोरखपुर में भी गाय का फ्रैक्चर सही कर चुके हैं। साथ ही कुत्तों का आर्टिफिशियल कूल्हा प्रत्यारोपण भारतीय तकनीक से कर चुके हैं। जो कि भारत में ही कम दाम में विकसित की गई तकनीक है।
बुलंदशहर: वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार ने घायल बाघिन के एक पैर की हड्डी को दो प्लेटों के सहारे जोड़ा
RELATED ARTICLES



