Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: पांच अक्तूबर से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण...

बुलंदशहर: पांच अक्तूबर से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के बीच जनपद में मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण पर रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पांच अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण शुरू करने जा रहा है। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।
आपको बता दें कि सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि इस बार अभियान को और व्यापक रूप दिया गया है। अप्रैल और जुलाई माह में चले पहले दो चरणों में केवल संचारी रोगों के मरीजों को चिन्हित किया गया था, लेकिन तृतीय चरण में गैरसंचारी रोगों के मरीजों की भी खोजबीन की जाएगी। अभियान के तहत 11 से 31 अक्तूबर तक ‘दस्तक अभियान’ चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी, बीमारियों से बचाव के तरीके बताएंगी और जरूरतमंद मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments