Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: चला ट्रैफिक जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को बांटे गए हेलमेट

बुलंदशहर: चला ट्रैफिक जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को बांटे गए हेलमेट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ने काला आम चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन न चलाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं, जिन्हें जागरूकता के जरिए रोका जा सकता है। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को 25 हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट पाकर वाहन चालकों ने पुलिस और व्यापार मंडल की पहल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। काला आम चौराहे पर चले इस अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अपील भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments