बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के 10 वार्डों की सफाई तो ऊपर वाले के भरोसे है। जी हां बुलंदशहर के 10 वार्डों में साल भर में नगर पालिका परिषद के अधिकारी सफाई का ठेका नहीं करवा पाए हैं जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां चौक है और हालात बेहद खराब है।
बुलंदशहर के 10 वार्डों के हालात बेहद खराब है। यहां पर निजी फर्म के माध्यम से सफाई के लिए एक साल में भी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई जिसकी वजह से आम जनता को परेशानी हो रही है। सड़क पर गंदगी फैली रहती है। बताया जा रहा है कि अब जारी किए गए टेंडर की तकनीकी बिड एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी के समक्ष खोली जाएगी। इसको लेकर भी तारीख फिलहाल तय नजर नहीं आ रही है।
बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र की बात करें तो यहां 37 वार्ड में सफाई व्यवस्था पर हर महीने करीब एक करोड़ पर खर्च किए जाते हैं। नगर पालिका के वार्ड 6, 9, 17, 20, 31, 32, 33, 34, 35, 36 और 37 में सफाई व्यवस्था निजी फर्म देखती है। इसके लिए 412 रुपए प्रतिदिन प्रति कर्मचारी की दर से औसतन 42 लाख रुपए प्रतिमाह का भुगतान फर्म को किया जाता है। इसके बावजूद भी इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है।
बुलंदशहर: 10 वार्डों में सफाई हेतु कब होगा ठेका?
RELATED ARTICLES