बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक पशु व्यापारी को निशाना बनाते हुए उससे 90 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
आपको बता दें कि पीड़ित पशु व्यापारी किसी काम से जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी से नकदी छीन ली। जब व्यापारी ने विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल बरामद कर लिया है और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि बीबीनगर निवासी अमित अपने एक साथी के साथ ग्राम राजगढ़ी में भैंसा खरीदने आया था। इसी दौरान रास्ते में बुलेट सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनसे करीब 90 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामले का खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त पप्पू पुत्र यशवीर, निवासी ग्राम जटवाई थाना जहांगीराबाद को बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने पूछताछ कि तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पीड़ित का नजदीकी और परिचित ही निकला। फिलहाल खबर लिखें जाने तक पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 90 हजार रुपए की लूट करने वाला बुलेट सवार पुलिस गिरफ्त में
RELATED ARTICLES



