बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव मालागढ़ के पास गुरुवार की रात स्क्रैप व्यापारी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया हैं। हंगामा होता देख बीच-बचाव करने आए एक युवक को दबंगों ने जमकर पीटा। स्क्रैप व्यापारी ने मामले में थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि गांव ढकैला के रहने वाले स्क्रैप व्यापारी गुरुवार की रात अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव मालागढ़ के समीप पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान पास में खड़ा एक युवक घटनास्थल पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तो दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद पीड़ित स्क्रैप व्यापारी थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
दबंगों ने स्क्रैप व्यापारी की गाड़ी में की तोड़फोड़, बीच-बचाव करने आए युवक को पीटा
RELATED ARTICLES



