बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी दो मासूम बच्चे शनिवार की दोपहर जंगल में बकरी चराने के लिए गए थे जंगल में उन्हें गांव निवासी युवक मिला जिसने दोनों बच्चों को डरा-धमका कर उनके साथ कुकर्म किया था। मामले में परिजनों ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पीड़िता महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर उनका छह वर्षीय पुत्र अपने आठ वर्षीय चचेरे भाई के साथ जंगल में बकरी चराने के लिए गया था जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो वह बच्चों को जंगल में देखने के लिए पहुंचे तो दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे। होश आने के बाद देवर के बेटे ने आपबीती बताई जिसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरजंगल में दो मासूमों के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी पर मुकदमा...
जंगल में दो मासूमों के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज
0
130
RELATED ARTICLES


