बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा शिकारपुर के मोहल्ला चैनपुरा में लगे एक मोबाइल टावर से दबंगों द्वारा जबरन वसूली करने के प्रयास की शिकायत कंपनी के एक कर्मचारी ने जनपद बुलंदशहर को शिकायती पत्र दिया है। यह मोबाइल टावर एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया का एक संयुक्त उपकरम के तहत लगा है। कंपनी के अनुसार, यह मोबाइल टावर चैनपुरा में ब्रज वाला यादव की जमीन पर स्थित है जो सभी अधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद लगाया गया है। कंपनी का आरोप है कि मोबाइल टावर की मरम्मत तथा तकनीकी बाधा को दूर करने के लिए जब भी कंपनी के कर्मचारी मोबाइल टावर पर जाते हैं तो कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग टावर को बंद करने की धमकी देते हैं और पैसे की मांग करते हैं। कंपनी के एरिया मैनेजर आनंद यादव का कहना है कि यह दबंग गत एक साल से कंपनी के कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। मोबाइल टावर नियमों के तहत लगाया गया है। उन्होंने दबंग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरमोबाइल टावर के नाम पर दबंगों के विरुद्ध अवैध वसूली की शिकायत



