बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ और टूडा खेड़ा में बुधवार रात को छह नलकूपों को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर मोटर में से तांबे के तार चोरी कर ले गए। एक रात में छह नलकूप से चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि गांव नारऊ कौशल शर्मा ने बताया कि चोरों ने नलकूप के अलावा संजू चौधरी, श्रीदेव शर्मा और रामकिशन चौधरी के नलकूपों की मोटर तोड़कर उनमें लगे तांबे के तार निकाल लिए। वहीं, टूडाखेड़ा गांव में राजेंद्र और अजीत के नलकूपों को भी निशाना बनाते हुए मोटरों से तांबे के तार चोरी कर लिए गए। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
छह नलकूपों पर लगी मोटर से ताँबे का तार चोरी
RELATED ARTICLES


