बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव पवसरा में खाली प्लॉट के सामने ठेला खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए आरोपी ठेले चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
आपको बता दें कि गांव पवसरा के रहने वाले किरनपाल चौहान ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके खाली पड़े प्लॉट के सामने एक फल का ठेला लगा हुआ था। प्लॉट मालिक को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी जिसके बाद प्लॉट मालिक ने ठेला हटाने को कहा। इस दौरान ठेला संचालक गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा और प्लॉट मालिक व उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। थाना प्रभारी अतुल चौहान का कहना हैं कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
प्लॉट के सामने खड़े ठेले को हटाने को लेकर दंपति से मारपीट
RELATED ARTICLES



