Monday, March 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसाइबर ठगों ने हड़पे 13.28 लाख

साइबर ठगों ने हड़पे 13.28 लाख


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 13.28 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में शिकायत की जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में स्थित युसूफ कॉलोनी निवासी फैजान ने बताया कि 5 जनवरी 2024 को उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही एक प्लेटफार्म खुल गया जिसमें विड्रोल और प्रक्रिया से जुड़े संदेश लिखे हुए थे। पीड़ित ने मुनाफे के लालच में बड़ी रकम का लेनदेन कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 13.28 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। ठगी का अहसास होने पर वह तुरंत साइबर सेल पहुंचा। सेल ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments