Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: राजमिस्त्री का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश...

खुर्जा: राजमिस्त्री का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में राजमिस्त्री का हत्या के इरादे से अपहरण करने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, बीते 10 मार्च को खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सतीश का अपहरण कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला श्वेता शर्मा और दूसरे आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सतीश का अपहरण जमीनी विवाद के चलते किया गया था और आरोपियों की योजना गंभीर वारदात को अंजाम देने की थी। समय रहते पुलिस की सक्रियता से मामले का खुलासा हो गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नामजद चार आरोपी थे, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments