बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचौरा-अंबा नहर पटरी के पास बुधवार की शाम पेड़ पर एक युवक का शव एक चादर से फंदे से लटका मिला। शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक में सफेद टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है। साथ में गले में गमछा भी डाला हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
0
101
RELATED ARTICLES


