बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के नरौरा टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात रामघाट के पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण की मोटरसाइकिल और सांड की टक्कर हो गई जिसके बाद लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल होने गए। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पिता की मौत की खबर सुनते ही उनकी 17 वर्षीय बेटी की भी सदमे से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामघाट निवासी लक्ष्मी नारायण रविवार देर रात मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह नरौरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, अचानक सामने आए सांड से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी नारायण डिबाई के एक इंटर कॉलेज में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उधर, जैसे ही घर पर लक्ष्मी नारायण की मौत की खबर पहुंची। उनकी 17 वर्षीय बेटी सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते उससे पहले ही उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में कुछ ही समय के अंतराल में दो मौतों से गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक लक्ष्मी नारायण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया। वहीं बेटी की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।
डिबाई: टोल के पास बाइक व सांड की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, खबर सुनते ही बेटी ने भी तोड़ा दम
RELATED ARTICLES



