Thursday, April 9, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरजर्जर सड़क बनी मुसीबत: जिरौली-याबापुर मार्ग पर गहरे गड्ढों से राहगीर व...

जर्जर सड़क बनी मुसीबत: जिरौली-याबापुर मार्ग पर गहरे गड्ढों से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के दानपुर ब्लॉक में जिरौली से याबापुर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार हो चुका है। सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर विद्यालय के पास बने गड्ढों में बरसात या पानी भरने पर हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं। गड्ढों और उखड़ी सड़क की वजह से बच्चों के गिरने और चोटिल होने का डर बना रहता है। बाइक सवार और साइकिल सवार भी आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments