Sunday, July 6, 2025
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरडॉक्टर व सिपाही के कार की भिड़ंत, डॉक्टर ने सिपाही पर किया...

डॉक्टर व सिपाही के कार की भिड़ंत, डॉक्टर ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला


बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में एक डॉक्टर व सिपाही के कार की शुक्रवार की रात भिड़ंत हो गई। कार की भिड़ंत के बाद डॉक्टर आग बबूला हो गया जिसके बाद डॉक्टर ने सिपाही और उसकी गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है जब सिपाही अंकित यादव अपनी गर्भवती पत्नी का चेकअप करवाकर घर लौट रहे थे जैसे ही उनकी गाड़ी स्टेट हाईवे पर पहुंची तो डॉक्टर केपी सिरोही की गाड़ी ने उनकी कार को दो बार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद डॉक्टर ने सिपाही पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर केपी सिरोही स्याना के गांव घंसूरपुर का निवासी है और औरंगाबाद में एक निजी अस्पताल चलाता है। सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments