बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली के मौहल्ला फैसलाबाद में बुधवार की रात एक घर में घरेलू सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही घर व आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर पानी डालकर काबू पाया। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई हैं।
घरेलू सिलेंडर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES



