बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी अनूपशहर द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और सभी से त्योहारों के मद्देनजर शांति बनाए रखने की अपील की। नवरात्रि व ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी अनूपशहर द्वारा मय पुलिस बल थाना जहांगीराबाद नगर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहारों के चलते अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी अनूपशहर ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
RELATED ARTICLES



