बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज पुलिस से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार समयावधि पूर्ण होने पर जनपद मेरठ से 03 निरीक्षक व 28 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, 03 निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक का बागपत एवं 14 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 06 निरीक्षक व 54 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।
इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर से 01 निरीक्षक व 04 उपनिरीक्षक का बागपत, 20 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 11 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 01 निरीक्षक व 35 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।
जनपद बागपत से 01 निरीक्षक व 05 उपनिरीक्षक का मेरठ स्थानान्तरण किया गया है तथा जनपद हापुड़ से 08 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 13 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर कुल 21 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।
UP-112 में नियुक्त जनपद की निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले 10 उप निरीक्षकों का UP-112 से जनपदों में स्थानांतरण किया गया है जिसमें जनपद मेरठ से 05, बुलंदशहर से 04 व हापुड़ से 01 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है ।
अनुकम्पा के आधार पर जनपद मेरठ से 02 निरीक्षक का हापुड व 03 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, जनपद बागपत से 01 निरीक्षक मेरठ व 01 बुलन्दशहर एवं 01 उपनिरीक्षक हापुड व 02 का बुलन्दशहर तथा जनपद हापुड़ से 01 निरीक्षक मेरठ व 04 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर, कुल 05 निरीक्षक एवं 10 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानान्तरित किये गये निरीक्षको/ उपनिरीक्षको को आवंटित जनपदो के लिए रवाना करने हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
मेरठ रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ के आठ इंस्पेक्टर व 125 दरोगाओं का तबादला
RELATED ARTICLES