बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर तहसील के गांव सांखनी के आठ छात्र वर्तमान में ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं। यह सभी छात्र ईरान के अलग-अलग शहरों में रहकर पढ़ रहे हैं। इनमें से एक छात्र मोहम्मद नजीर ने बताया कि वह पिछले 5 साल से ईरान में है। पहले वह तेहरान में थे और अब कुंभ स्थित जामिया मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। नजीर का कहना है कि वह हॉस्टल में रह रहे हैं और वहां का माहौल सामान्य है। बाजार पहले की तरह खुल रहे हैं। युद्ध की स्थिति में कभी-कभी इंटरनेट बाधित हो जाता है जिसकी वजह से घर पर संपर्क करने में दिक्कत होती है। नजीर वहां की वास्तविक स्थिति से परिजनों को अवगत कराते रहते हैं। इजरायल के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। साम्राज्यवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वहां के लोग ट्रंप को गंभीरता से नहीं लेते। ईरान सरकार ने होने तक हवाई मार्ग बंद कर दिया है।
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरईरान में रहकर पढ़ रहे बुलंदशहर निवासी आठ छात्रों ने बताई वास्तविक...
ईरान में रहकर पढ़ रहे बुलंदशहर निवासी आठ छात्रों ने बताई वास्तविक स्थिति
0
117
RELATED ARTICLES


