बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी के रहने वाले 75 वर्षीय अशोक चौधरी की बेटे की अस्थियां लेकर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले से परिजनों का अवगत कराया। 24 घंटे के भीतर ही पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात का है। 75 वर्षीय अशोक चौधरी अपने बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात कार सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके कारण बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले से परिजनों को अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके 38 वर्षीय इकलौते बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। बुजुर्ग की मौत की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और शव देख अपने आप को काबू नहीं कर सके। घर में 24 घंटे के भीतर हुई पिता-पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



