Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसन्त रविदास जयन्ती पर मेरठ रेंज में पुलिस के व्यापक प्रबंध

सन्त रविदास जयन्ती पर मेरठ रेंज में पुलिस के व्यापक प्रबंध


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सन्त रविदास जयन्ती को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ रेंज में पुलिस के कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 18 सीओ, 50 निरीक्षक, 326 उ0नि0, 286 मु0आ0, 378 आरक्षी, 265 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 03 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
कुल शोभायात्राओ की संख्या-53, जिसमे जनपद मेरठ मे 27, बुलन्दशहर मे 06, बागपत मे 18 व जनपद हापुड़ मे 02 शोभायात्रा प्रस्तावित है। मार्ग मे पडने वाले कुल संवेदनशील स्थानों की संख्या-16, जिसमे जनपद मेरठ मे 4, बुलन्दशहर मे 06, बागपत मे 01 व जनपद हापुड़ मे 05 चिन्हित किये गये है।भण्डारा/प्रसाद वितरण कार्यक्रमों की संख्या-85,जिसमे जनपद मेरठ मे 35, बुलन्दशहर मे 14, बागपत मे 28 व जनपद हापुड़ मे 08 कार्यक्रम प्रस्तावित है।
परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्ति/ आयोजको तथा नगर निगम, बिजली विभाग, पीडब्लयूडी, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग आदि के साथ 91 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि संत रविदास जयंती का पर्व दिनांक 01-02-2026 को मनाया जाएगा।शोभा यात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments