Friday, June 5, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरवेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की दोपहर वेतन वृद्धि मांग को लेकर मजदूरों ने टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम कंपनी गेट पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कंपनी के बाहर आ गई। वेतन वृद्धि को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि 15 हजार रुपए वेतन बढ़ाने के साथ-साथ SI, PF भी बढ़ाया जाए।
आपको बता दें कि महिला मजदूर ने बताया कि वह कंपनी में चार-पांच वर्षों से काम कर रही हैं और वेतन आठ हजार रुपए हैं। आठ हजार रुपए से इस महंगाई के जमाने में ना ही घर का खर्चा चल पाता हैं और ना ही कुछ काम हो पाता हैं। महिला ने कहा कि वेतन अब आठ हजार रुपए से बढ़कर 15 हजार रुपए और ओवर टाइम का 100 रुपए प्रति घंटा भी चाहिए। SI, PF सब चाहिए। होली, दिवाली, ईद सहित सभी छुट्टी चाहिए। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर तत्काल स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियो द्वारा मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहें मजूदरों को समझा-बूझाकर शांत कराया और सभी मजदूरों को फैक्ट्री के अंदर भेज दिया। फिलहाल इंडस्ट्रीयल एरिया में वर्तमान में शांति व्यवस्था बनी हुई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments