बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मायके पक्ष के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गुलावठी निवासी एक युवक से 11 वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि पति की किसी दूसरी महिला से संबंध थे जिसके कारण आए दिन घर में विवाद होते रहते थे जिसकी वजह से महिला काफी परेशान थी। महिला को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने लगाए ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप
RELATED ARTICLES



