बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव रत्नपुर में दुकान से चॉकलेट का डिब्बा लाने पर नाराज पिता द्वारा नाबालिग बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया हैं। नाबिलग की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
आपको बता दें कि गांव रत्नपुर की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग बेटी परचून की दुकान से चॉकलेट का पूरा डिब्बा ही खरीदकर ले आई जिसके बाद पिता आग बबूला हो गए। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता मृतक नाबालिग बेटी व पत्नी को घर के अंदर बंद कर फरार हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्होने घर का दरवाजा खोला तो बेटी की लाश देख सभी ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
नरौरा थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया हैं। आरोपी की तलाश जारी हैं। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चॉकलेट का डिब्बा लाने पर पिता ने नाबालिग को उतारा मौत के घाट
RELATED ARTICLES



