Tuesday, June 23, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरस्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर के पुराना जीटी रोड स्थित एक स्कूल के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही ट्रांसफार्मर से धुआं और लपटें उठने लगीं जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने के कारण आसपास के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments