बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्टोर पर छापा मारा तथा ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस पर भी छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने वेयरहाउस में रखे विभिन्न खाद्य उत्पादों की गहन जांच की। सभी नमूनों को सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग का फ्लिपकार्ट वेयरहाउस पर छापा, कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
RELATED ARTICLES



