बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मंशागढ़ी नगालिया में आधा दर्जन दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोटे आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरु कर दी हैं। आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में दो पक्षों में पूर्व से चली आ रही रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ हैं। देखते ही देखते दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरु कर दी। बचाने आई महिला को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा। उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। जिन्हे लोगों ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसी के साथ पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाही की मांग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरघर में घुसकर की मारपीट करने के मामले में चार गिरफ्तार
घर में घुसकर की मारपीट करने के मामले में चार गिरफ्तार
0
108
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


