बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के चांदपुर रोड स्थित तिरुपति गैस एजेंसी पर इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गैस लेने पहुंचे लोग कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर मिलने की कोई निश्चित जानकारी नहीं दी जा रही।
कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गैस की उपलब्धता को लेकर एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “एक तरफ प्रधानमंत्री दूसरे देशों को मदद और वस्तुएं भेज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने ही देश में आम जनता को गैस के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।” लोगों का कहना है कि गैस कब मिलेगी और कितनी मिलेगी, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। गैस की किल्लत के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन दोपहर तक भी उन्हें सिलेंडर मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
गैस के लिए हाहाकार: तिरुपति गैस एजेंसी पर सुबह से लंबी कतारें, तीन दिन से भटक रहे उपभोक्ता
RELATED ARTICLES



