Thursday, February 26, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरऑनलाइन ठगी के 2,14,000/- रुपए बैंक खाते में कराए वापस

ऑनलाइन ठगी के 2,14,000/- रुपए बैंक खाते में कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 2,14,000/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 10 दिसंबर 2025 को राजेश भारती पुत्र गजराज सिंह निवासी गांव लखावटी मिर्जापुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गयी थी जिसमें अज्ञात अभियुक्त द्वारा आवेदक के बैंक खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खुर्जा देहात साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के खाते में 2,14,000/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना खुर्जा देहात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments